पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स में आदर्श राकेश का बोलबाला

एथलेटिक्स में आदर्श राकेश का बोलबाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरलास्कूल खेल मैदान पर 59वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स (17 19 वर्ष छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता में आदर्श विद्या निकेतन राकेश एकेडमी का बोलबाला रहा। पीटीआई सुंदर भालोठिया ने बताया कि आदर्श शिक्षण समूह की संस्था आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयोजन में हुई प्रतियोगिताओं के 19 आयुवर्ग की 100 मी दौड़ में निशा भावठड़ी प्रथम, प्रियंका आदर्श विद्या निकेतन द्वितीय नीतू राकेश एकेडमी तृतीय स्थान पर रही। 200 मी में निशा भावठड़ी प्रथम, नीलम चिड़ावा द्वितीय प्रियंका आदर्श विद्या निकेतन तृतीय, तारगोला फैंक में नीलम आदर्श विद्या निकेतन प्रथम पूजा तृतीय तथा राकेश एकेडमी की ऊषा द्वितीय रही।

4X100 मीटर में आदर्श प्रथम, चिड़ावा विद्या निकेतन द्वितीय राकेश एकेडमी तृतीय, भाला फेंक में चमेली प्रथम, आदर्श विद्या निकेतन प्रियंका द्वितीय राकेश एकेडमी की ऊषा तृतीय, तश्तरी फेंक में हमीनपुर की रितू पूनिया प्रथम, आदर्श विद्या निकेतन की प्रियंका द्वितीय रही।

17 आयुवर्ग के 5000 मी पैदल चाल में राकेश एकेडमी की डिंपल प्रथम हिना द्वितीय एवं आदर्श विद्या निकेतन की सुमन तृतीय, 100मी में मंजीता भूरीवास प्रथम, शीतल ढोसी द्वितीय, कविता घरडाना तृतीय, 200 मी में कविता घरडाना प्रथम, पूजा भावठड़ी द्वितीय मंजीता भूरीवास तृतीय, 800 मी में प्रीति कंवर जाखोद प्रथम, पूजा भावठड़ी द्वितीय, प्रियंका लीखवा तृतीय, 1500 मी में लतेश राठौड़ भावठडी प्रथम, दर्शना लीखवा द्वितीय प्रमिला पीपली तृतीय, त्रिकूद में पूजा शर्मा ढंढारिया प्रथम, शर्मिला सोहली द्वितीय राजेश आदर्श विद्या निकेतन तृतीय स्थान पर रही। मार्चपास्ट में आदर्श विद्या निकेतन प्रथम, राकेश एकेडमी द्वितीय नर्बदादेवी स्कूल पचेरी तृतीय रहा।

पिलानी. जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान तश्तरी फेंक दौड़ में जोर आजमाती छात्राएं।