पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िहंदी सप्ताह के विजेताओं काे पुरस्कार

िहंदी सप्ताह के विजेताओं काे पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | सीरीमें हिंदी सप्ताह का समापन सोमवार शाम हुआ। मुख्य अतिथि संस्थान के कार्यकारी निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक राहुल वर्मा थे। हिंदी अधिकारी रमेश बौरा ने सप्ताह के दौरान अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने वाले प्रशासनिक तकनीकी अनुभागों को राजभाषा प्रोत्साहन चल वैजयंती प्रदान की। राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा प्रकाशित राजभाषा संदर्शिका पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

पिलानी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस सप्ताह के समापन पर मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक रवि शर्मा ने स्टूडेंट्स को हिंदी का महत्व बताया। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण, निबंध, वाद-विवाद आदि की प्रस्तुति दी। प्राचार्य हेमचंद्र पांडे ने भी प्रकाश डाला।

पिलानी. विजेताको पुरस्कार देते मुख्य अतिथि वर्मा।