जिला ओपन एथलेटिक्स का समापन
झुंझुनूंजिला एथलेटिक्टस संघ के तत्वावधान में बिरला स्कूल पिलानी के खेल मैदान पर जिला ओपन एथलेटिक्टस प्रतियोगिता का सोमवार शाम हुआ। मुख्य अतिथि सीआई पुष्पेंद्रसिंह थे।
अध्यक्षता संघ के सचिव मानसिंह शेखावत ने की। मनोहरलाल सैनी, कोच भृगुसिंह, लक्ष्मीचंद, आनंदसिंह राठौड़, बजरंगसिंह शेखावत, ममता गुप्ता, सुमन चौधरी, माया सैनी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संघ संयुक्त सचिव विरेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि 14 आयुवर्ग की बालिका वर्ग की 100मी में जयप्रिया जानू डीपीएस प्रथम प्रियंका मंड्रेला द्वितीय, 600मी में मनस्वी प्रथम मोनिका द्वितीय स्थान पर रही। लंबीकूद में विद्यापीठ पिलानी की तनुप्रिया प्रथम जयप्रिया जानू द्वितीय, गोला फैंक में बनगोठड़ी की ज्योति प्रथम विद्यापीठ पिलानी की ईशा द्वितीय, ऊंचीकूद में राकेश प्रथम रौनक मंड्रेला द्वितीय तथा बालक वर्ग के 100 मी में आशुतोष प्रथम लक्ष्य द्वितीय, ऊंचीकूद में मनजीत लीखवा प्रथम मनदीप द्वितीय, लंबीकूद में शुभम प्रथम सोनू द्वितीय रहे। 16 आयुवर्ग की 100मी में प्रियंका प्रथम दौलत राठौड़ द्वितीय रहे।
लंबीकूद में दौलत राठौड़ प्रथम पिंकी द्वितीय, गोलाफैंक में दौलत राठौड़ प्रथम सलौनी द्वितीय, हेमर थ्रो में सुमन कुमार प्रथम शर्मिला द्वितीय, 1000मी में प्रियंका प्रथम प्रीति कंवर द्वितीय रहे। 18 आयुवर्ग की ऊंचीकूद में सुषमा प्रथम ऊषा द्वितीय, त्रिकूद में सुषमा प्रथम तनुप्रिया द्वितीय रहे। अतिथियों ने विजेताओं एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले पूर्व खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया।