पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो में दूदवा की पांच छात्राओं का राज्यस्तर पर चयन

खो-खो में दूदवा की पांच छात्राओं का राज्यस्तर पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वींजिला स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर लौटी टीम का मंगलवार को सोनी गौरखराम सीनियर सैकंडरी स्कूल दूदवा पहुंचने पर सम्मान किया गया।

संचालक सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय की छात्रा मोनिका शेखावत, पिंकी श्योराण, सुषमा श्योराण, सविता शेखावत कविता शर्मा का राज्यस्तरीय टीम में चयन हुआ है। ये छात्राएं कोच विजेंद्रसिंह के निर्देशन में मंडावा में 18 सितंबर तक प्रशिक्षण लेकर अजमेर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगी।