- Hindi News
- एनसीसी कैंप में बीटीटीआई कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन
एनसीसी कैंप में बीटीटीआई कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन
पिलानी | वृंदावनमें एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बीटीटीआई के कैडेटस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ड्रिल, वॉलीबॉल में विजेता लाइन एरिया, क्रॉस कंट्री एवं फायरिंग में उप विजेता रहे। एनसीसी अधिकारी कैप्टन जेपी सिंह ने बताया कि ड्रिल वॉलीबॉल में ट्राफी जीती। लाइन एरिया, क्रॉसकंट्री फायरिंग में उप विजेता रहे। फायरिंग में संस्थान के कैडेट अशोक कुमार ने स्वर्ण पदक नरेंद्र गावरिया ने रजत पदक जीता। सीनियर अंडर ऑफीसर सुमित कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल संदीप नेगी ने मैडल दिया।