पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती में झुंझुनूं चैंपियन

कुश्ती में झुंझुनूं चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. गुरुहनुमान अखाड़े में 17 एवं 19 वर्षीय 59वीं राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की चैंपियनशिप मेजबान झुंझुनूं जिले के पहलवानों ने जीत ली। दोनों आयुवर्ग में पांच दिन तक चले मुकाबलों में भरतपुर के पहलवान दूसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का समापन मंगलवार सुबह समारोहपूर्वक हुआ। पूर्व आईएएस जेपी चंदेलिया की अध्यक्षता में हुए समारोह में श्रीधर यूनिवर्सिटी के कुलपति विजयपालसिंह शेखावत, उप कुलपति डा. पी एस सिवाच, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच द्रोणाचार्य अवा़र्डी महासिंह राव और एडीईओ गुलझारीलाल जानू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
अतिथियों ने विजेता-उप विजेता रहे पहलवानों को पुरस्कार बांटे और कुश्ती कोच बाबूसिंह, सुनील धाभाई, कल्याणमल विश्नोई, राजकुमार यादव, गंगासिंह, मानसिंह, यशवंत और हवासिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आरंभ प्रतियोगिता संयोजक जयनारायण बेदवाल, व्यवस्था प्रभारी रणवीर थालौर, राजेंद्रपाल सिंह कोच, उमराव पहलवान, जलेसिंह मोंटू, मंजीत, बेणीप्रसाद भगत, लीलाराम, बनवारीलाल एवं अरविंद डैला ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीधर यूनिवर्सिटी के कुलपति यादव, निजि शिक्षण संस्थान संघ चिड़ावा ब्लाक और पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा ने गुरु हनुमान अखाड़े के विकास वास्ते 50-50 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। कार्यक्रम में शिक्षाविद रामसिंह राव, जगपाल यादव, अनिल गुप्ता, बीएल शर्मा, सुरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य जन मौजूद थे। व्यवस्था सहयोगी राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 17 एवं 19 वर्ष की राज्य स्तरीय टीम के पहलवानों के नामों की घोषणा बुधवार को की जाएगी, वे राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा में भाग लेंगे।

झुंझुनूं नेे पहली पारी में 203 रन बनाए

काल्विन शील्ड के लिए राजसमंद में प्लेट ग्रुप बी की क्रिकेट प्रतियोगिता, चितौड़गढ़ के साथ शुरू हुआ दो दिन का मुकाबला

बगड़. काल्विनशील्ड के लिए राजसंमद में चल रही प्लेट ग्रुप बी सीनियर की क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को झुंझुनूं चितौड़गढ के बीच मुकाबला शुरू हुआ। जिसमें झुंझुनूं ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए वीरेंद्रसिंह के 62, अजय महला के 39 कप्तान श्रद्धानंद यादव के 24 रनों की मदद से पहली पारी में 203 रन बनाए। चितौड़गढ़ के सिद्धार्थ लोहिया ने 5 विकेट लिए। पहले दिन के खेल समाप्ति तक चितौड़गढ़ ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए।