लय-ताल के संग थिरकाए कदम
पिलानी . स्पिकमैके की विरासत श्रृंखला में पिलानी चैप्टर के तत्वावधान में पद्मश्री रंजना गौहर ने सोमवार को बिरला स्कूल में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य की बारीकियों से परिचय कराया। सुकांत कुंडू ने गायन, जीवन प्रकाश ने सितार श्रीरामचंद्र ने पखावज पर संगत की। प्राचार्य संजय श्रीवास्तव एकेडमिक डीन वीके शर्मा ने कलाकारों का का स्वागत किया। पिलानी चैप्टर समन्वयक डॉ. गोपाल शर्मा ने स्पिक मैके के उद्देश्य के बारे में बताया। संचालन छात्र आदित्य शर्मा शशांक देव ने किया।