- Hindi News
- सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
चिड़ावा. सेहीकलांमें सोमवार को भामाशाह शिविर का अवलोकन करने आए विधायक सुंदरलाल।
भास्कर न्यूज | चिड़ावा
सूरजगढ़क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहीकलां में सोमवार से तीन दिवसीय भामाशाह शिविर शुरू हुआ। पंचायत भवन के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित शिविर का शुभारंभ पिलानी विधायक सुंदरलाल और सरपंच मंजू पूनिया ने किया। ठेकेदार रतीराम पूनिया, पूर्व सरपंच शिवलाल शर्मा, भाजपा नेता शंभू पंवार, विष्णु झाझड़िया, रविकांत जांगिड़, पवन शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने की जन समस्याओं के समाधान और विकास को प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
ग्रामीणोंने जताया आक्रोश
शिविरमें हलका पटवारी के देरी से आने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। सरपंच के ससुर रतीराम पूनिया ने शिविर में दोपहर करीब एक बजे आई पटवारी को अपना रवैया सुधारने और पूरी ड्यूटी देने के लिए कहा। पटवारी ने भी टका सा जवाब दिया कि- बाऊजी, सरपंच आप नहीं आपकी बहू बनी है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई देर नोकझोंक भी हुई। बाद में पटवारी ने एसडीएम से फोन पर शिकायत भी की। वहीं सरपंच के ससुर का कहना था कि पटवारी और ग्रामसेवक अकसर देर से आते हैं। इस कारण ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।