भामाशाह शिविर में 22 कार्ड बने
पिलानी| विद्याविहार नगरपालिका में मंगलवार को वार्ड 14 के लोगों के लिए भामाशाह नामांकन शिविर लगाया गया। ईओ अभिलाषासिंह ने बताया कि 11 नामांकन हुए 22 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि 11 से 13 फरवरी तक वार्ड 15 का भामाशाह नामांकन शिविर लगाया जाएगा। 14, 16 18 फरवरी को पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों का फॉलोअप शिविर लगाकर नामांकन किया जाएगा।