पिलानी गैलेरी का उद्घाटन आज
पिलानी | बिरलासाइंस म्यूजियम में नवनिर्मित पिलानी गैलेरी का उद्घाटन शनिवार सुबह पौने 10 बजे होगा। मुख्य अतिथि उद्योगपति चंद्रकांत बिड़ला तथा विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मित्तल होंगे। गैलेरी में पिलानी के इतिहास के साथ ही बिड़ला परिवार का इतिहास, उत्तरोत्तर विकास एवं विभिन्न गतिविधियों को दर्शाया गया है। साथ ही कस्बे के पूर्व में हुए बड़े घरानों के लोगों एवं विकास में योगदान देने वालों की फोटो/प्रतिमा भी लगाई गई हैं।