पिलानी | राज्यस्तरीय महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार
पिलानी | राज्यस्तरीय महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को जिले की टीम को रवाना किया गया। राजस्थान हॉकी महासंघ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट महीपालसिंह ने बताया कि अलवर में 13 फरवरी से हॉकी मुकाबले शुरू होंगे। इसके लिए कोच सुनीता शर्मा के नेतृत्व में टीम कैप्टन अचला शर्मा, प्रियंका शर्मा, तेजस्विनी चौधरी, निधि सिंह, उर्जा शर्मा, अंशु श्योराण, नेहा श्योराण, अंकिता, प्रशस्ति भगासरा, सीमा, लक्ष्मी चौधरी, आरजू, पूनम शेखावत, वसुधा गोदारा, वैशाली राठौड़, गरिमा यादव, निहारिका चौधरी खुशबू वर्मा आदि अलवर के लिए रवाना हो गए।
हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना