पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिलानी के विकास को दर्शाती गैलरी शुरू

पिलानी के विकास को दर्शाती गैलरी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरला म्यूजियम परिसर में करीब आठ करोड़ की लागत से बनी पिलानी गैलरी का उद्‌घाटन शनिवार सुबह 11 बजे प्रसिद्ध उद्योगपति सीके बिड़ला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। बीईटी द्वारा संचालित देश प्रथम साइंस म्यूजियम के विकास में आज पिलानी गैलरी एक नई कड़ी के रूप में जुड़ गई। निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर ने मुख्य अतिथि सीके बिड़ला, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मित्तल, ट्रस्टी एसके बिड़ला, सिद्धार्थ बिड़ला आदि का स्वागत किया। एसके बिड़ला ने बीईटी की स्थापना से लेकर उसके विकास म्यूजियम के बारे में जानकारी देते हुए पिलानी को आधुनिक शहर (स्मार्ट सीटी) बनाने पर विचार करने सभी से सहयोग करने की बात कही। मुख्य अतिथि सीके बिड़ला ने 35 वर्ष पूर्व आज की पिलानी के बारे में बताते हुए इसके विकास में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। संचालन सीमा सिन्हा ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने पिलानी के इतिहास पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में एमके जालान, बीके डालमिया, वासुदेव गोयनका, रामअवतार गोयनका, हरिप्रसाद सिंघी, अरुण सिंघी, जेसी पांडे आदि मौजूद रहे।

पिलानी गैलरी का उद्‌घाटन करते उद्योगपति सीके बिड़ला अन्य।

विकास की कहानी

म्यूजियमपरिसर में नवनिर्मित पिलानी गैलरी में पिलानी के पूर्व नाम नैरा का बास से लेकर पिलाणियां का बास, दलेलगढ़, बड़वाली पिलानी, सेठों वाली पिलानी, कॉलेज वाली पिलानी आज की बिड़ला पिलानी के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। गैलरी में दिखाया गया है कि यह कस्बा कैसे विकास करते हुए एक छोटे से बास (मोहल्ले) से आज विश्वविख्यात शिक्षा नगरी के रूप में प्रसिद्ध हुआ है। इसके विकास में बिड़ला परिवार के साथ-साथ जिन लोगों का हाथ है उनके बारे में भी जानकारी दी गई है। इससे पहले कवि नागराज शर्मा ने अपनी रचनाओं से गुदगुदाया।

खबरें और भी हैं...