पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिलानी प्रवेश द्वार का शिलान्यास

पिलानी प्रवेश द्वार का शिलान्यास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। गोयन का विद्या मंदिर के पास शनिवार को प्रवेश द्वार का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। शहरी सौंदर्यकरण योजना के तहत भामाशाह गोयनका परिवार द्वारा बनाया जा रहा है। विद्या विहार पालिका से पिलानी पालिका में प्रवेश करने के स्थान को द्वार के लिए चिह्नित किया गया है।
मूर्तिकार मातुराम वर्मा की देखरेख में बनने वाले इस द्वार का भूमि पूजन पंडित चेतन शर्मा के सानिध्य में मुंबई प्रवासी वासुदेव गोयनका रामअवतार गोयनका ने किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, उपाध्यक्ष राकेश चोटिया सहित कस्बे के गणमान्य लोग पार्षदगण मौजूद थे।

उधर, नगरपालिका पिलानी क्षेत्र में भामाशाह द्वारा बनने वाली सड़क का शिलान्यास तथा नामकरण किया गया। भामाशाह वासुदेव गोयनका रामअवतार गोयनका की और से लक्ष्मी चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने सड़क निर्माण के लिए पालिका को 12 लाख 24 हजार रुपए दिए गए। इसलिए सड़क का नामकरण नारायणीदेवी गोयनका मार्ग के रूप में किया गया। भामाशाह गोयनका ने कस्बे के विकास के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, उपाध्यक्ष राकेश चोटिया, एमके काशीरामका, राजेंद्र प्रसाद, मोहनलाल, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, विश्वनाथ भोमिया, पार्षद धर्मेंद्र नेहरा, हीरालाल, नंदलाल, योगेंद्र, विक्रम, नथमल, जुगलकिशोर आदि मौजूद थे।

अलसीसर. मोगा सड़क का शिलान्यास करते हुए मण्डावा विधायक नरेन्द्र कुमार।


खबरें और भी हैं...