पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमिगत नाले का निर्माण शुरू

भूमिगत नाले का निर्माण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमिगत नाले का निर्माण शुरू

बिसाऊ.शीतलाचौक लीलगरान कॉलोनी वार्ड 1 20 से गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका ने 14 लाख 58 हजार की लागत से पाइप डालकर भूमिगत नाले का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू करवाया। पालिका के इंजीनियर सुरेश चंद्र मीणा ने बताया कि इन वार्डों बस्तियों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी निकासी की समस्या को देखते हुए 300 मीटर नाले का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

प्रश्नोत्तरीमें एकलव्य हाउस विजेता

पिलानी.केंद्रीयमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सतत मूल्यांकन पद्धति के तहत बुधवार को पिलानी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। संचालन अभिगयान, मनीष हिमांशी ने किया। प्रतियोगिता में एकलव्य हाउस विजेता रहा। प्राचार्य हेमचंद्र पांडे ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

सड़करोकने पर कार्रवाई

मंडावा.सड़कपर रेहड़ी लगाकर रास्ता अवरूद्ध करने पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएचओ रणजीतसिंह सेवदा के नेतृत्व में मनोज माली, तसलीम रघुवीर के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 60 में कार्रवाई की गई। तीन वाहनों के कागजात सही नहीं पाए जाने पर कार्रवाई कर चालान काटे।