महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
पिलानी | महिलाने कुछ व्यक्तियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पावटिया जोहड़ नरहड़ निवासी रोशनी ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही हनुमान, महेंद्र, रमेश सहित सात-आठ लोगों ने 11 जुलाई से 26 अगस्त 2014 तक कभी रास्ते जाते रोककर तो कभी घर में घुसकर बार-बार मारपीट की।