- Hindi News
- पिलानी में खेलों के महाकुंभ बोसम 2014 का आगाज आज
पिलानी में खेलों के महाकुंभ- बोसम-2014 का आगाज आज
पिलानी | विद्याविहार के बिट्स खेल मैदान पर शुक्रवार शाम आठ बजे खेलों के महाकुंभ बोसम -2014 का उद्घाटन होगा। बिट्स स्पोट् र्स क्लब इंचार्ज डॉ. भावेश वर्मा के निर्देशन में प्रोजेक्ट परिवर्तन टीम द्वारा 55 लाख रुपए की लागत से बनाए गए अंतरराष्ट्रीय मानक के सिंथेटिक टेनिस बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी बोसम के उद्घाटन के साथ ही होगा। खेल सचिव अनिरुद्ध, संयुक्त सचिव महिर दर्प, आरुषी गर्ग रिकी लोहकर प्रधान ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले बोसम के दौरान करीब 35 लाख रुपए खर्च होंगे। स्टूडेंट्स ने पेप्सी, भारत पेट्रोलियम, रेडबुल, क्रॉक्स, द-वीक, स्पोट् र्स ईरा आदि प्रायोजकों के सहयोग से एकत्रित किए हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य दिनेश मोंगिया विशिष्ट अतिथि बिट्स एल्युमिनी आरके कौल, दिल्ली करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट्स पिलानी कैंपस निदेशक प्रो. जी रघुरामा करेंगे।