कट्टा दिखाकर अपहरण, बच निकला
पिलानी . देशीकट्टा दिखाकर युवक के अपहरण करने का मामला शुक्रवार को थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पिलानी के शीशराम पुत्र शंकरलाल ने रिपोर्ट दी कि वह शुक्रवार दोपहर बाजार से घर जा रहा था। इस दौरान पिलानी के ही शेरसिंह नायक, बिल्लू बाडेटिया, मुकेश उर्फ अब्दाली बिशनपुरा के धोलिया सहित एक अन्य ने उसे रास्ते में रोका। देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी में डाल कर ले गए। बकौल शीशराम, बनगोठड़ी में ब्रेकर पर गाड़ी रुकी तो वह फाटक खोलकर गाड़ी से कूदा और गांव की तरफ भाग कर जान बचाई। वहां से किसी तरह अपहर्ताओं से बचते हुए पुलिस थाने पहुंचा।