सांई बाबा का वार्षिकोत्सव आज से
पिलानी. सरदारपटेल चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में स्थित श्री सांईनाथ मंदिर के 15वें वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार से शुरू होंगे। पहले दिन शाम छह बजे से सुंदरकांड पाठ रात नौ बजे से जागरण होगा। रविवार को दोपहर बाद तीन से छह बजे तक महिलाएं कीर्तन करेंगी। शाम छह बजे बाबा की आरती के बाद प्रसाद वितरण भंडारा होगा।
भाजपाकार्यकर्ता जयपुर जाएंगे
उदयपुरवाटी. भाजपाकार्यकर्ता शनिवार को जयपुर जाएंगे। सुबह 7 बजे चुंगी नंबर तीन शाकंभरी गेट के निकट से जयपुर के लिए बसें रवाना होंगी।