- Hindi News
- यूजीसी नेट में शामिल होंगे 4637 परीक्षार्थी
यूजीसी नेट में शामिल होंगे 4637 परीक्षार्थी
वैज्ञानिकतथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा (विज्ञान) 21 दिसंबर (रविवार) को दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र सुबह नौ से दोपहर 12 बजे दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगा। सारे परीक्षा केंद्र पिलानी में ही बनाए गए हैं। परीक्षार्थी ई-प्रवेश पत्र सीएसआईआर-यूजीसी की वेबसाइट www.csirhrdg.res.in से डाउनलोड कर सकते है।
परीक्षा के समन्वयक एवं वैज्ञानिक डॉ. एनके स्वामी ने बताया कि कुल 4637 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बिरला पब्लिक स्कूल (विद्या निकेतन) सीनियर सेक्शन पिलानी में प्रथम सत्र के दौरान जीव विज्ञान विषय की परीक्षा होगी, जिसमें 400 परीक्षार्थी भाग लेंगे। यहीं पर द्वितीय सत्र में रसायन विज्ञान की परीक्षा में 450 परीक्षार्थी भाग लेंगे। श्रीमती जानकी देवी मंडेलिया सह-शिक्षा अंग्रेजी मीडियम स्कूल पिलानी के परीक्षा केन्द्र पर प्रथम सत्र में जीव विज्ञान की परीक्षा होगी, जिसमें 425 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। द्वितीय सत्र में रसायन विज्ञान की परीक्षा में 450 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेतन परीक्षा केंद्र पर प्रथम सत्र में गणित विज्ञान विषय की परीक्षा होगी, जिसमें 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं द्वितीय सत्र में रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 400 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में भाग लेंगे।
स्वामी ने बताया कि बिरला स्कूल (बिरला सीनियर सैकंडरी स्कूल) सीनियर सेक्शन पिलानी के परीक्षा केन्द्र पर प्रथम सत्र में पृथ्वी विज्ञान तथा गणित विज्ञान विषयों की परीक्षा में 226 237 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। द्वितीय सत्र में इंजीनियरिंग विज्ञान परीक्षा में 430 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सीरी विद्या मंदिर सीरी कैंपस पिलानी में प्रथम सत्र के दौरान जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 306 परीक्षार्थी भाग लेंगे। केंद्र पर द्वितीय सत्र में रसायन विज्ञान तथा इंजी. विज्ञान विषयों की परीक्षा में 242 86 परीक्षार्थी भाग लेंगे। बीकेबीआईईटी पिलानी परीक्षा केंद्र पर द्वितीय सत्र में भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 585 परीक्षार्थी शामिल होंगे।