पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"हिंदी को जनभाषा बनाएं\'

\"हिंदी को जनभाषा बनाएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहित्यकारनरपतसिंह लोढ़ा ने कहा कि हिंदी को आमजन की भाषा बनाना चाहिए। वे सेठ नेतराम मघराज टिबड़ेवाला राजकीय महिला कॉलेज में हिंदी सप्ताह के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने हिंदी को व्यवहार में लाने पर जोर दिया। प्राचार्य प्रो. जयलाल सिंह ने हिंदी को पूरे देश की संपर्क भाषा बताया। डॉ. डीपी मीणा ने हिंदी की दशा दिशा पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान हिंदी से जुड़ी कई स्पर्धाएं भी हुई। कविता लेखन में मनीषा शर्मा, रचना सुनीता कुमावत, भाषण स्पर्धा में विजय लक्ष्मी, प्रिया ममता कुमावत, विचित्र वेशभूषा में विजय लक्ष्मी, मनीषा शर्मा प्रियंका सैनी तथा आशु भाषण प्रतियोगिता में मनीषा शर्मा, रेणुका शर्मा प्रियंका सोनी रंजना माटोलिया (संयुक्त रूप से) क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रही।

पिलानी| श्रीमतीजानकीदेवी मंडेलिया विद्यालय में हिंदी सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। अलका यादव कांता शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने हिंदी लेखन, कविता पाठ, वार्तालाप, निबंध, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य जया पाठक ने विजेताओं को शुभकामना दी। जमुना मिश्रा अकेडमी में नर्सरी से 11वीं तक स्टूडेंट्स ने कविता पाठ, श्रुतिलेख, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि में भाग लिया। प्रधानाचार्य बूमा नटराजन ने राष्ट्रभाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी।

खेतड़ीनगर| राजकीयउमावि में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि गुलशन कुमार लूथरा थे जबकी अध्यक्षता प्रतापसिंह दनेवा ने की। छात्र-छात्राओं की भाषण कविता वाचन प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में रवि प्रथम दामिनी द्वितीय रही। कविता प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम समरीन द्वितीय रही।

खिरोड़|सेठरघुनाथ प्रसाद क्याल राजकीय उमावि में लॉयंस क्लब के सौजन्य से हिंदी दिवस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। लॉयन डॉ. अनिल शर्मा प्रधानाचार्य रोहिताश मीणा की अध्यक्षता में निबंध प्रतियोगिता हुई। मनीष प्रथम, मो.जावेद द्वितीय राजेश कंवर तृतीय स्थान पर रहे। ठाकुर आनंदसिंह के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को विद्यालय स्तर पर क्विज, वादविवाद एवं राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी।

बसावा के सेठ सीताराम क्याल राजकीय उमावि में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। विद्यार्थिय