रंगमंच डिजाइन कार्यशाला आज से
रंगमंच डिजाइन कार्यशाला आज से
पिलानी. राष्ट्रीयनाट्य अकादमी बिट्स के ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज विभाग की ओर से सोमवार से 21 दिवसीय रंगमंच डिजाइन कार्यशाला होगी। संयोजक राष्ट्रीय नाट्य अकादमी के पूर्व छात्र प्रो. दिनेश यादव ने बताया कि चार जनवरी तक होने वाली कार्यशाला में प्रख्यात रंगमंचकर्मी रोबिन दास, राजेश तैलंग, गार्गी भारद्वाज आदि रंगमंचीय विधाओं जैसे सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम, लाइट्स, संगीत आदि पर व्याख्यान देंगे।
पंचायतसमिति की बैठक आज
झुंझुनूं. झुंझुनूंपंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी। इस बोर्ड की यह आखिरी बैठक होगी।