बेटी बचाओ की शपथ 21 को
कन्याभ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए 21 दिसंबर को जिला स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर प्रस्तावित महाशपथ ग्रहण समारोह की युद्ध स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में 21 दिसंबर 2014 को 21 हजार लोग शपथ ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर राजकुमारी दीया कुमारी भी शामिल होंगी।
सीएमएचओ डॉ. एसएन धौलपुरिया ने बताया कि महाशपथ कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें और स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गुढा उदयपुरवाटी क्षेत्र का दौरा किया गया। जनसंपर्क के साथ ही कार्यक्रम में आने-जाने के लिए वाहन और रूटचार्ट तैयार किए जा रहे हैं। टीम में डीपीएम डॉ विक्रम सिंह, पीसीपीएनडीटी समन्वयक नंदलाल पूनिया, आईईसी समन्वयक महेश कुमार, आशा समन्वयक संजीव महला, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, राजेंद्र जांगिड़, विनय खंडेलवाल, श्यामलाल शर्मा, दीपक भारद्वाज, मनोज पारीक, ममता, निशा आदि को संपर्क अभियान में लगाया गया है। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाई गई हैं जो निरंतर अभियान के लिए लोगों से संपर्क कर रही हैं।
पिलानी| राजकीयसूरजमल लोयलका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभियान को बैठक हुई। सीएमएचओ डॉ. एसएन धोलपुरिया ने अध्यक्षता की। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर सीएमएचओ ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ अभियान की ब्रांड एंबेसरडर सवाईमाधोपुर विधायक दीया कुमारी की मौजूदगी में 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे झुंझुनूं के स्वर्ण जयंति स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने जन प्रतिनिधियों, केमिस्ट एसोसिएशन शिक्षण संस्थान संचालकों से सहयोगकर अभियान सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर केंद्र प्रभारी डॉ. राजेंद्रप्रसाद, डॉ. राजेश जांगिड़, पालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, डॉ. राजकुमार कादयान, गोविंदराम सैनी, सुदेश कुलहरि समेत केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य, पीएचसी स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान विद्याश्रम स्कूल, प्रगति मेडिकल स्टोर, आदर्श नर्सिंग स्कूल, केमिस्ट एसोसिएशन, बिरला अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र की ओर से एक-एक बस उपलब्ध कराने लोगो को समारोह स्थल पर ले जाने का निर्णय लिया गया।
पिलानी . मंचपर अतिथि विभिन्न संस्थानों के प्