अध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई कार्य
पिलानी |नगर पालिकापिलानी क्षेत्र में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के अध्यक्ष अध्यक्ष विजय हलवाई के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल महामंत्री मुरलीमनोहर शर्मा, प्रेम दनेवा, पार्षद नरेंद्रसिंह राठौड़, उज्ज्वल सहल आदि पालिकाकर्मियों ने सफाई कार्य किया। हलवाई ने सभी से स्वच्छता रखने की अपील की।
नवलगढ़|गांवबड़वासी में दुर्गा माता सेवा समिति की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। विकास कुमावत ने बताया कि मंदिर परिसर से लेकर गांव के सार्वजनिक चौक तक सफाई की गई।
संघर्षसमिति की बैठक कल
नवलगढ़|भूमि अधिग्रहणके विरोध में 17 दिसंबर को तहसीलस्तर पर संघर्ष समिति कार्यकारिणी की बैठक होगी। आंदोलन के संयोजक दीपसिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।