यूथ क्लब ने पार्षदों का किया अभिनंदन
पिलानी| शेखावाटीयूथ क्लब कस्बेवासियों ने लोयलका गेस्ट हाउस में पार्षदों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ नौवाल विशिष्ट अतिथि हजारीलाल सूनिया, मदनलाल हलवाई अमरचंद भार्गव थे। अध्यक्षता हाजी इब्राहिम कुरैशी ने की। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सूनिया ने लगातार चौथी बार पार्षद बने ताराचंद सैनी, पार्षद राजेश फोरमैन, पार्षद नगेंद्र नौवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष पार्षद होशियारसिंह, पंकज शर्मा, विमला कुमावत, द्रौपदी, राजेंद्र, गोपीराम विनोद पटवारी अन्य पार्षदों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। अतिथियों ने पार्षदों से कस्बे के विकास के लिए समर्पित होकर काम करने को कहा। संचालन राजकुमार भास्कर ने किया।