रामलीला कल से
रामलीला कल से
खेतड़ी नगर| सनातनधर्म समिति के तत्वाधान में नौ दिन का रामलीला महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। समिति उपाध्यक्ष डीपी सक्सेना ने बताया कि मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक एके घोष रात साढ़े आठ बजे रामलीला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। सुभाष मार्केट स्थित शिव धर्मशाला में कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। तीन अक्टूबर को राम के राजतिलक के साथ समापन होगा।
पिलानी|नागरिकरामलीला परिषद की मुख्य बाजार के पास रामलीला का मंचन बुधवार से शुरू होगा। रामलीला परिषद का गोयनका स्कूल के पास रामलीला मैदान पर लीला का मंचन गुरुवार से किया जाएगा।
भजनसंध्या आज
उदयपुरवाटी | शाकंभरीमार्ग स्थित जोश्यावाली ढाणी में शुक्रवार की रात भजन-कीर्तन होंगे। यहां भाटीवाड़ की सिद्धि विनायक पार्टी के कलाकार रिशालसिंह अन्य लोग भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक केडी सैनी के अनुसार कार्यक्रम रात 9.15 बजे शुरू होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रामेश्वरलाल सैनी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।