पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर के तारों में करंट, लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

ट्रांसफार्मर के तारों में करंट, लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़. वार्ड16 के गोगामेड़ी इलाके में सोमवार दोपहर खुले ट्रांसफार्मर में करंट दौड़ने पर लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक पाडे की मौत पर मुआवजा दिलाने की मांग की। खालिद चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों तरफ तारबंदी नहीं होने के कारण यहां पर कई पशु मर चुके हैं। निगम के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अब्बास, खालिद, बिलाल, गुड्डू, मुख्तयार, शकूर, राजकुमार, नईम, शबाब, इब्राहिम आदि मौजूद थे।

किसानोंका धरना जारी

नवलगढ़.भूमिअधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना सोमवार को 1615 वें दिन जारी रहा। रामेश्वरलाल चावड़ा की अध्यक्षता में दिए गए धरने में कैप्टन दीपसिंह शेखावत, भागीरथ मल, बालूराम झाझडिय़ा, वकील बजरंगलाल मूंड, जगदीश ढाका आदि मौजूद थे।

खेलसामग्री का वितरण

नवलगढ़.बायमें शेखावाटी फुटबाल क्लब की ओर से खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगदीश सैनी थे। अध्यक्षता सरपंच बहादुरसिंह शेषमा ने की। क्लब के डायरेक्टर संजय पूनिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। भामाशाह झंडूराम जांगिड़ ने लैपटॉप दिया। इस मौके पर क्लब मैनेजर जितेंद्रसिंह, राजकिशोर, जवाहर पीटीआई, बलवीर, रणवीर, राजेंद्र प्रसाद, पूर्णमल, सूर्यप्रकाश, प्रहलाद आदि मौजूद थे।

वार्षिकमहोत्सव कल

नवलगढ़.बाबाऊं शिव भक्त मंडल 10 दिसंबर को ऊं शिव बाबा (अंबेश) का वार्षिक महोत्सव मनाएगा। व्यवस्थापक त्रिपुरारी मिश्र विशाल पंडित ने बताया कि बावड़ी गेट स्थित परशुराम वाटिका में जागरण दूसरे दिन भंडारा होगा।

मानवाधिकाररैली आज

नवलगढ़.यूनिवर्सलसोश्यल रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन महेंद्रा क्लब की ओर से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। संगठन के प्रदेश महासचिव मनु महेंद्र ने बताया कि रैली सुबह 11.30 बजे मनु ऑक्सफोर्ड टीटी कॉलेज से रवाना होगी।

उपडाकघर कोर बैंकिंग से जुड़ा

नवलगढ़.झाझड़गांव का उप डाकघर कोर बैंकिंग से जुड़ गया है। डाक अधीक्षक केएल सैनी ने बताया कि इस माह चिड़ावा प्रधान डाकघर, पिलानी तथा नवलगढ़ उप डाकघर भी सीबीएस से जुड़ जाएंगे। इस मौके पर आरपी कुमावत, मगराज सैनी, डिंपल सोनी, प्रवीण कुमार, घनश्याम सैनी आदि मौजूद थे।