पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना भेदभाव विकास की सोच रखें : चौधरी

बिना भेदभाव विकास की सोच रखें : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकशुभकरण चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास को गति दे। वे गुरुवार को नई मंडी के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं पार्षदों की बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्य और विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि और आमजन बिना किसी दबाव और भेदभाव के स्वस्थ सोच रखते हुए अपने विचार बताएं। शुक्रवार को प्रस्तावित पालिका मंडल की बैठक से ठीक पहले उन्होंने विकास के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा होने पर खुशी प्रकट की गई। जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र सैनी पूर्व नगर अध्यक्ष महेश सैनी को जिम्मेदारी दी गई। विधायक ने कहा कि कस्बे से दो और विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत से कार्यकर्ताओं की एक-एक बस शनिवार को जयपुर जाएगी। बैठक में पार्षद मुकेशसिंह, जीवण भंडार, बाबूभाई बारुदगर, ओमप्रकाश सैनी, यतेंद्र सैनी, राजू सैनी आदि मौजूद थे।

पिलानी|भाजपानगर मंडल की बैठक गुरुवार को गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन में हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय हलवाई ने की। मंडल महामंत्री मुरलीमनोहर शर्मा ने बताया कि वसुंधराराजे सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर जाने पर विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रेम दनेवा, नरेंद्रसिंह राठौड़, विक्रम रोहिल, नंदलाल, सुमित्रा कुमावत, अजय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

उदयपुरवाटी. बैठकमें कार्यकर्ताओं से चर्चा करते विधायक शुभकरण चौधरी।