चोरी के तार भरी गाड़ी पलटी, दो मरे
मंड्रेला. चोरीके तार लेकर भागती बिना नंबर की बोलेरो पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों गाड़ी में ही थे। घटना गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे धतरवाला में हुई। थानाधिकारी राजेंद्र जांगिड़ ने बताया कि पिकअप सवार पिलानी निवासी अयूब खां पुत्र जाफर खां लीलगर झेरली निवासी देवेंद्र उर्फ कालू पुत्र महावीर धानका की जान चली गई। ये पिकअप में पीछे बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप तेज गति से मंड्रेला की तरफ रही थी। सामने से आते बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर संतुलन खो बैठा। तीन-चार पलटी खाने के बाद गाड़ी का मुंह उल्टी दिशा में हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि पिकअप का ड्राइवर दो अन्य लोग भाग गए। पुलिस ने पिकअप में तार काटने का बड़ा कटर 3-4 लाठियां भी बरामद की। थानाधिकारी ने बताया कि बिजली के तार कहां से चुराए गए थे, गाड़ी किसकी है, इसमें कितने लोग सवार थे आदि संबंधी तफ्तीश की जा रही है।