पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का काम शुरू

शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का काम शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

भलेही सरकार की ओर से बनाए जाने वाले शौर्य उद्यान के काम में देरी हो रही हो, लेकिन शहीदों की याद में बने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का काम स्वयंसेवी संस्था मूलचंद कटेवा मेमोरियल संस्थान ने अपने जिम्मे लेकर हाथों हाथ शुरू कर दिया है। शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार के काम जयपुर के आर्किटेक्ट का दिया गया है। कार्य शुभारंभ के अवसर पर मूलचंद कटेवा मेमोरियल संस्थान सचिव राजेंद्र फौजी, उपाध्यक्ष सूबेदार करणीराम, कोषाध्यक्ष कैप्टन गुरुदयाल, सदस्य सूरजभान, ईश्वरसिंह समेत अन्य सदस्य थे।

शहीदों की याद में जांबाजों की धरा पर बने शहीद स्मारक को बेस्ट लुक देने के लिए मूलचंद कटेवा मेमोरियल संस्थान की ओर से कई कार्य कराए जाएंगे। मसलन शहीद स्मारक में झरना लगाया जाएगा। फव्वारे लगाए जाएंगे। अमेरिकन घास लगाई जाएगी। इस पार्क में लोगों के घूमने के लिए अब नए तरीके से ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक को जमीन से ऊंचा किया जा। ट्रैक की चौड़ाई पांच फीट से बढ़ाकर साढ़े छह फीट की जा रही है।

सरकार दोरासर में बनाना चाहती है शौर्य उद्यान |मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झुंझुनूं जिले के शहीदों की शौर्य की कद्र करते हुए पिछले बजट में शौर्य उद्यान की घोषणा की थी। इसके लिए दोरासर में जमीन चिन्हित हो चुकी है। वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। राज्य धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत एवं कई आर्किटेक्ट मौका मुआयना कर चुके है। अभी धरातल पर कुछ नहीं हुआ है। शौर्य उद्यान में प्रदेशभर के शहीदों की गौरव गाथाएं सहेजने की योजना है। यहां शहीदों की पत्थर, फाइबर, अष्टधातु या अन्य धातु की प्रतिमाएं लगाई जानी। संबंधित शहीद की बहादुरी की कहानी परिचय लिखा होगा। शहीदों से जुड़ी वस्तुएं संग्रहित रहेंगी। डोक्यूमेंट्री का बराबर प्रदर्शन होता रहेगा। इस उद्यान को पर्यटन एवं प्रेरणा स्थल के रूप में डेवलप किया जाना है। अभी धरातल पर कुछ नहीं हुआ है।

नगर परिषद से लिया गोद |शहीदों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक को डवलप करने का बीड़ा स्वयंसेवी संस्था ने उठाने का निर्णय किया है। इसके लिए संस्था ने शहीद स्मारक को नगर परिषद से गोद लिया है।

आजआएंगे लखावत |राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत गुरुवार को शौर्य उद्यान के सिलसिले में झुंझुनूं आएंगे। वे दोपहर दो बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। शौर्य उद्यान पर चर्चा करेंगे। तीन बजे पिलानी जाएंगे। जहां दीनदयाल उपाध्याय समारोह में शामिल होंगे।

शहीद स्मारक में ट्रैक के लिए तैयार किए जा रहे रास्ते।

खबरें और भी हैं...