उपाध्याय को श्रद्धांजलि आज
भारतीयजनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं मानव दर्शन के प्रणेता विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार शाम पांच बजे पाडिया विद्या मंदिर सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान पिलानी के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत होंगे जबकि
अध्यक्षता सांसद संतोष अहलावत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत, उपजिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत मोरवाल मातुराम सैनी मौजूद रहेंगे।
बलिदानदिवस आज
झुंझुनूं | पंडितदीनदयाल स्मृति संस्थान की ओर से गुरुवार दोपहर दो बजे चूणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ. मूलसिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की जानकारी देकर उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।