आईमेक्स कंपनी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला
पिलानी | थानेमें बुधवार को आईमेक्स कंपनी इसके एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करायागया है। पुलिस के मुताबिक पिलानी के दर्पण खंडेलवाल ने आईमेक्स कंपनी एवं इसके एजेंट सुशीलकुमार एवं सुषमा चोटिया पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। एजेंटों ने 2013 में उसकी प्रतिदिन 200 रुपए विष्णु शर्मा के 500 रुपये जमा करवाने का आरडी खाता खोला था। नौ माह तक रुपए जमा कराने के बाद सुशील ने कहा कि कंपनी फेल हो गई है। जमा कराए गए रुपए जल्दी ही लौटा दिए जाएंगे। निवेशकों को चैक दिए गए जो बाउंस हो गए। दर्पण के अलावा विष्णु शर्मा, जगदीश चौहान, नरेश शर्मा ने भी कंपनी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की अपील की है। एजेंटों ने उन्हें आईमेक्स कंपनी को श्रीराम मोटर की कंपनी बताया था। रुपए जमा करने की रसीद पर भी एसआरएम का लोगो लगा था।
फर्जीवाड़ेका मामला दर्ज
उदयपुरवाटी | भारतसरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को किश्तों पर दिए जाने वाले एलईडी बल्बों के वितरण मामले में फर्जीवाड़े का मामला उदयपुरवाटी थाने में दर्ज कराया गया है। एसएचओ माधोराम के मुताबिक वार्ड 11 निवासी रूड़ाराम सैनी ने रिपोर्ट दी है कि तीन मित्र कियोस्क संचालकों ने उनको एलईडी बल्ब दिए बिना ही रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज कर दिए।