राजेश पायलट की जयंती मनाई
झुंझुनूं | पूर्वकेंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती बुधवार को बड़ागांव स्थित खटाना फार्म हाउस पर मनाई गई। चौधरी महताबसिंह ने राजेश पायलट ने गरीबों, किसानों मजदूरों के हितों के लिए कार्य किया। युवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर ने राजेश पायलट के जीवन से प्रेरणा लेकर जनसेवा करने को कहा। इस मौके पर सुभाष नून, भगीरथ गुर्जर, भवानी, किशोरा खटाना, दलीप रावत, पिंटू सैन,बलदेव गुर्जर, मुकेश खटाना समेत अनेक लोगों ने राजेश पायलट के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
पिलानी बुडानिया में बुधवार को पंचायत भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा हुई। राजेश गुर्जर की अध्यक्षता में हुई सभा में यूथ कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र महासचिव विकास गुर्जर ने स्व. पायलट के समाज किसान उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर हरिसिंह गुर्जर, ठंडुराम, गुरुदयाल सिराधना, शीशराम गुर्जर, राजेश, संदीप स्वामी ने राजेश पायलट की फोटो प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।