मारपीट कर 40 हजार रुपए छीने
मारपीटकर 40 हजार रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दूदी निवासी संदीप ने रिपोर्ट दी है कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे वह बाइक पर सीसवाल से गांव रहा था। गांव से कुछ ही दूर पहले दूदी के ही मनोज फतेहसिंह ने उसे रोक लिया और एक मकान में ले जाकर उससे मारपीट की। उसकी जेब से 40 हजार रुपए भी निकाल लिए।
दूधके रुपए मांगे तो पीट दिया
दूधके रुपए मांगने पर मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पिलानी निवासी सुमन ने रिपोर्ट दी है कि उसके वार्ड की ही शकुंतला उसके यहां से काफी दिनों से दूध ले रही थी। सोमवार को वह दूध लेने आई तो बकाया रुपए मांगने पर वह शकुंतला से झगड़ा करने लगी। इसी दौरान उसका लड़का भी वहां गया और दोनों ने घर में घुसकर शकुंतला से मारपीट की।