पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्वैलरी दुकान से चोरी पौने तीन किलो चांदी, 5 ग्राम सोना बरामद

ज्वैलरी दुकान से चोरी पौने तीन किलो चांदी, 5 ग्राम सोना बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

सिरियासरकलां में मदरसे के निकट स्थित ज्वैलरी की दुकान से गत दिनों चोरी गए माल का कुछ हिस्सा सदर थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया है।

सदर थानाधिकारी बृजेंद्रसिंह मील ने बताया कि सिरियासर कलां में मदरसे के निकट एक ज्वैलरी की दुकान से 27 दिसंबर 2015 की रात करीब 10 किलो से ज्यादा चांदी और करीब 50 ग्राम से ज्यादा सोना चोरी कर लिया गया था। इस चोरी के आरोप में गिरफ्तार झेरली हाल हरिनगर कॉलोनी पिलानी निवासी संदीपकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पिलानी स्थित किराए के मकान से पौने तीन किलो चांदी तथा पांच ग्राम सोना बरामद किया है। आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही ताकि इस वारदात में चुराया गया बाकी का माल बरामद हो सके तथा अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके।

गाड़ीमें सवार लोगों ने मकान पर गोलियां चलाई

पिलानी | विद्याविहार नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड एक स्थित शांतिनगर में बुधवार रात मकान पर फायरिंग का मामला थाने में दर्ज हुआ है। सीआई वीरेंद्रपालसिंह बिश्नोई ने बताया कि शांतिनगर निवासी अश्विनीकुमार ने रिपोर्ट दी है कि रात 11 बजे एक गाड़ी में आए चार-पांच लोगों ने उनके मकान को निशाना बनाकर गोलियां चलाई। एक गोली मकान के गेट पर तथा एक गोली खिड़की पर लगी।

खबरें और भी हैं...