पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वनम फ्रांस में दिखाएगा हुनर

वनम फ्रांस में दिखाएगा हुनर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैगोरपब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र वनम शर्मा का फ्रांस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

स्कूल निदेशक सतवीर जांगिड़ ने बताया कि हाल ही केरल के कालीकट में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में वनम शर्मा ने 19 आयु वर्ग में तश्तरी फैंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अब उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस के नेंसी सिटी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कालीकट से स्कूल पहुंचने पर चेयरमैन जयसिंह जांगिड़, निदेशक सतवीर जांगिड़, प्रधानाचार्य नितेंद्र पाठक, रामगोपाल शर्मा आदि ने वनम को माला पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...