स्कूल को फर्नीचर भेंट
बिसाऊ | पिलानीखुर्द के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह ने 45 हजार का फर्नीचर भेंट किया है। वरिष्ठ अध्यापक जयराम जांगिड़ की प्रेरणा से भामाशाह सुभाषचंद्र धायल ने बच्चों के बैठने के लिए 45 हजार की लागत से 30 सैट टेबल-स्टूल उपलब्ध कराए। इससे पहले धायल ने 50 हजार रुपए खर्च कर स्कूल की चारदीवारी का काम पूरा कराया था।