मतदाता सूची की जांच के लिए पहुंची चुनाव आयोग की टीम
पिलानी | नगरपालिकाविद्याविहार के 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को मतदाता सूचियों की जांच के लिए राज्य चुनाव आयोग के सहायक सचिव धरासिंह मीणा एसएलओ महेंद्रचंद्र यादव पिलानी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने विभिन्न वार्डों की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया।
मीणा ने बताया कि प्रथम सूची में पालिका के मतदाताओं की संख्या 7166 थी तथा पुनर्निरीक्षण के बाद दूसरी सूची में मतदाताओं की संख्या 7864 हो गई। इसमें लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में शक के कारण जांच की जा रही है। वार्ड नंबर तीन, छह, 14, 15, 19 20 सहित अन्य वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर उनके वार्डों में बड़ी संख्या में हुई गड़बड़ियों की शिकायत कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन संशोधन करने के बाद ही करवाने की मांग की। सुरेंद्र बेनीवाल, महेंद्रसिंह, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल कुल्हार, सत्यवीर झाझड़िया, सिकंदर, रोहिताश रणवां ने बताया कि उनके वार्डों में घर-घर सर्वे करवाया जाए। सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट जाएंगे। क्याेंकि ये लोग यहां रहते ही नहीं है। लोगों का कहना है कि बीएलओ अधिकारियों को सबूत देने के बावजूद भी नाम नहीं हटाए गए हैं जबकि बिना कोई आधार के उनके वार्डो में नए नाम और जोड़ दिए गए हैं।
एसडीएमको चुनाव से हटाएं | चुनावआयोग से आए अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग अध्यक्ष के नाम ज्ञापन देकर सूरजगढ़ एसडीएम को पिलानी का निवासी बताते हुए उन्हें चुनाव कार्य से हटाने की मांग की गई। रतन जोगी अन्य लोगों ने ज्ञापन देकर एसडीएम दिनेशचंद्र भार्गव पर पिलानी का होने के कारण लोगों को न्याय निर्वाचन को प्रभावित करने की आशंका व्यक्त करते हुए उन्हें चुनाव कार्य से हटाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि यदि वे यहां रहते हैं तो लोग उनके प्रभाव के चलते स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं कर सकेंगे तथा चुनाव भी निष्पक्ष नहीं होंगे।
निर्वाचनअधिकारी नियुक्त | झुंझुनूं.विद्याविहार नगर पालिका पिलानी तथा झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड छह में होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन तथा सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए। झुंझुनूं के वार्ड संख्या छह के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सुनीता चौधरी को निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार ओमप्रकाश जांगिड़ को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विद्या विहार नगर पालिका के लिए सूरजगढ़ एसडीएम दिनेशचंद भार्गव को निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार नरेश सोनी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।