पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान यूनियन की बैठक

भारतीय किसान यूनियन की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | भारतीयकिसान यूनियन की बैठक सोमवार देर शाम रायला मोड़ पर तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। डिस्कॉम एईएन को ज्ञापन देकर पूरी बिजली देने की मांग करने का निर्णय लिया गया। बिजली आंदोलन में शहीद बालूराम की 30वीं पुण्यतिथि 12 फरवरी को यूनियन के तत्वावधान में झुंझुनूं में श्रद्धांजलि सभा करने तथा इस मौके पर शहीद प्रतिमा के सामने किसान चिंतन सम्मेलन का निर्णय भी लिया गया। बैठक में घूमनसर सरपंच धर्मपाल, भगवानाराम रायला, महावीर डीलर हमीनपुर, ताराचंद हमीनपुर, धूपसिंह बनगोठड़ी, सज्जनसिंह बेरी, वीरेंद्र चौधरी बनगोठड़ी, लीलाधर लीखवा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...