कार्यालय में ताले तोडऩे की कोशिश
पोकरण. शहरमें संचालित मानव सेवा संस्थान कार्यालय में बुधवार की रात्रि में चोरों द्वारा ऑफिस कार्यालय के ताले तोडऩे की कोशिश की लेकिन चोर विफल रहे। मानव सेवा संस्थान के जिला समन्वयक शीतलकुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि में लगभग दो बजे करीब चोरों ने ऑफिस कार्यालय के ताले तोडऩे की कोशिश की। ऑफिस आगे रखा बड़ा जनरेटर नीचे गिरने की तेज आवाज आने से चोर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया तथा मामले की जांच प्रारंभ की।