- Hindi News
- निजी सपंति में चल रहा है ग्राम सेवा सहकारी समिति बैंक
निजी सपंति में चल रहा है ग्राम सेवा सहकारी समिति बैंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत बाहरट गांव स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति मिनी बैंक इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है। सहकारी समिति मिनी बैंक बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इस बैंक का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण कैलाशदान ने बताया कि गांव में स्थित सहकारी बैंक नहीं खुलने के कारण नरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को अपने भुगतान के लिए मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर पोकरण स्थित व्यवस्था के निजी कार्यालय में आकर भुगतान उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को गांव में बैंक नहीं खुलने के कारण श्रमिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि व्यवस्थापक द्वारा गांव में तीन वर्ष पूर्व अपनी निजी संपति में बनाया गया मिनी बैंक आवारा पशु शराबियों को अड्डा बना हुआ है। इस संबंध में भणियाणा तहसीलदार को मिनी बैंक खुलवाने के लिए कई बार अवगत करवाया गया लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण गरीब लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बाहरट गांव में सहाकारी समिति मिनी बैंक नहीं खुलने से ग्रामीणों हो रहे परेशान