राजपूत सेवा समिति की बैठक 14 को
पोकरण. राजपूतसेवा समिति की बैठक 14 दिसंबर को स्थानीय दयाल सैनिक राजपूत छात्रावास में आयोजित की जाएगी। राजपूत सेवा समिति के प्रवक्ता दलपतसिंह भाटी पूनमनगर ने बताया कि रविवार को राजपूत सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे राणीदानसिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने बताया कि बैठक में छात्रावास की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं अन्य सामाजिक तथ्यों पर विचार विमर्श किया जाएगा। सेवा समिति के अभिलेख आदि को पूर्ण करके नव गठित कार्यकारिणी को हस्तांतरित किया जाएगा।