- Hindi News
- मजदूरों को विवाह, छात्रवृति साइकिलों के लिए चैक वितरित
मजदूरों को विवाह, छात्रवृति साइकिलों के लिए चैक वितरित
शहरके नगरपालिका के सभागार में गुरूवार को श्रम विभाग राजस्थान सरकार एवं असंगठित निर्माण मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश संबंधित मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में चैक वितरित समारोह का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि के क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ उपस्थित थे। वहीं समारोह की अध्यक्षता जोधपुर के संयुक्त श्रम विभाग के आयुक्त चन्द्रभानसिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में असंगठित निर्माण मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल माली उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शुरू की योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए तथा अधिक से अधिक लोगों को भारतीय किसान मजदूरों के तहत आवेदन करवाने का का आह्वान किया। उन्होंने उपखंड क्षेत्र के कई लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है उसकी तत्काल आवेदन फॉर्म जमा करवाकर इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसी के साथ जोधपुर संयुक्त श्रम विभाग के आयुक्त चन्द्रभानसिंह ने कहा कि कमठा मजदूरों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा यह योजना कमठा मजदूरों के लिए अच्छी योजना इस योजना के तहत कई प्रकार फायदे मिलते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कमठा मजदूरों को अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया। इसी के साथ यूनियन कार्यकर्ता मोहनलाल माली ने कहा कि मजदूरों को कई बार इस योजना से जोडऩे का प्रयास किया गया तथा मजदूर को आज इस योजना का लाभ हुआ है। उन्होंने अधिक से अधिक मजदूरों को आवेदन फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर भंवरलाल डिडाणिया, भोमाराम, कैलाश कुमार, लालचंद, सालगराम, माणकलाल, मोहनलाल, मांगीलाल, धनाराम, लक्ष्मण, छोटमल पंवार, घनश्याम, ओंकारमल, श्यामलाल, मगनाराम, सहित कई किसान उपस्थित थे।
बेटियोंके विवाह के लिए दिए चैक
नगरपालिकाके सभागार में गुरूवार को आयोजित चैक वितरण समारोह में क्षेत्रीय विधायक राठौड़ द्वारा मजदूरों को चैक वितरित किए गए। संभागीय श्रम आयुक्त चन्द्रभानसिंह राठौड़ ने बताया कि गुरूवार को आयोजित चैक वितरण समारोह में भारतीय मजदूरों को विवाह सहायता के लिए 51-51 हजार रुपए के दस लोगों को पुत्री विवाह के लिए चैक वितरित किए गए। इसी के साथ छात्रवृति के लिए 64 हजार 9 सौ रुपए के चैक दिए गए। 86 लोगों को साइकिल के लिए दो लाख 85 ह