पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तृतीय श्रेणी शिक्षकों की बैठक आयोजित

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तृतीयश्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 में नियुक्त शिक्षकों की बैठक सत्यदेव व्यास पार्क में आयोजित की गई। जिसमें स्थाईकरण, वेतन स्थिरीकरण अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। दो वर्ष का परिवीक्षण काल पूर्ण होने पर तीन माह बाद भी राज्य सरकार द्वारा स्थाईकरण वेतन स्थिरीकरण के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बैठक के बाद जिला कलेक्टर जैसलमेर, विधायक जैसलमेर, विधायक पोकरण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक जैसलमेर को स्थाईकरण, वेतन स्थिरीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षक दिलीपसिंह, मनीष विश्नोई, मोहम्मद युनूस खां, मतलब खां, जोरावरसिंह, जितेन्द्रसिंह, मुरारदान, चावंडसिंह, चतुर्भूज बोरावट, रावलसिंह, महिपाल कविराज उपस्थित रहे।