पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ अवैध कनेक्शन काटे

आठ अवैध कनेक्शन काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) . जलदायविभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर ग्राम पंचायत डिडाणिया में आठ अवैध कनेक्शन काटे गए तथा कई जगहों पर पाइप लाइन में फंसी जड़ों का काटकर पाइप लाइन का वॉस किया गया तथा जीएलआर में पानी पहुंचाया गया। जलदाय विभाग के एईएन अशोक कुमार छंगाणी ने बताया कि ग्राम पंचायत डिडाणिया में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी ग्रामीणों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर हाजीरो की ढाणी से कु हारो की ढाणी तक बिछाई गई पाइप लाइन को वॉस कर उसमें से जड़े निकाल कर पाइप लाइन को वॉस किया गया। इसी प्रकार डिडाणिया गांव से जीएलआर तक बिछी पाइप लाइन को भी वॉस कर जड़े निकाली गई। उन्होंने बताया कि डिडाणिया गांव के आस पास क्षेत्र में लोगों द्वारा किए गए अवैध कनेक्शनों को हटाकर लोगों को अवैध कनेक्शन नहीं करने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों को खिलाफ कार्रवाई जाएगी।