पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद की बैठक में उठे सवालों के अधिकारियों के पास नहीं थे जवाब

जिला परिषद की बैठक में उठे सवालों के अधिकारियों के पास नहीं थे जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद जैसलमेर की अंतिम बैठक राजनैतिक अखाड़ा बन गई। जिला प्रमुख अधिकारियों से सवाल जवाब करते दिखाई दिए। वहीं विधायक छोटूसिंह भाटी अधिकारियों का बीच बचाव करते दिखे। पूर्व की बैठकों में जहां विधायक विपक्ष में खिलाफत करते थे वहीं अब वे बचाव की मुद्रा में दिखे। बैठक के दौरान डॉक्टरों के स्थानांतरण , विद्यार्थी मित्र, नहरों में पानी की कमी सहित सड़कों के पेचवर्क का काम नहीं होने के मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। बिजली, पानी, की स्थिति की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति अव्यवस्थित होने जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से शीघ्र ही समस्या का समाधान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुचारु करने को कहा।

हेल्परोंके स्थानांतरण कैसे

प्रमुखफकीर ने डिस्कॉम के एक्सईएन जोशी को बिजली के लंबित कार्यों में लचर रवैये पर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सामान गया है फिर भी जीएसएस के काम अटके पड़े है। अगर जमीन अवाप्त नहीं हुई थी तो टेंडर करने की भी क्या जरूरत थी। वहीं उन्होंने डिस्कॉम में हेल्परों के स्थानांतरण पर भी सवाल उठाए। बात बिगड़ती देख विधायक छोटूसिंह भाटी ने भी डिस्कॉम को शीघ्र ही जीएसएस का निर्माण करवाने की बात कही। विधायक छोटूसिंह भाटी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को हर गांव में मोबाइल टीम भेजकर पशुओं का उपचार करवाने तथा दवाओं की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

एएनएमके तबादले बिना बताए

बैठकमें सीएचएमओ द्वारा हाल ही में किए गए एएनएम के तबादलों पर भी सवाल खड़े हुए। प्रमुख ने कहा कि सीएमएचओ ने बिना पंचायती राज की अनुमति के तबादले कर दिए हैं। जो किसी भी प्रकार से सही नहीं है। जबकि हर तबादले पर उन्हें पंचायतीराज की अनुमति लेनी आवश्यक है। विधायक छोटूसिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि हर पंचायत मुख्यालय पर एएनएम का पद भरा होना चाहिए। किसी भी सूरत में पंचायत मुख्यालय की एएनएम का तबादला नहीं किया जाए। जिस पर सीएमएचओ डा. एनआर नायक ने कहा कि सभी तबादले जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुए है।

25डॉक्टर कहा गए

बैठकमें स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की बात पर प्रमुख ने कहा कि एक वर्ष में जैसलमेर से कम से कम 25 डॉक्टर अपना तबादला करके गए है। इसका जवाब विधायक को देना चाहिए। अगर चिकित्सकों की कमी है तो उनके तबादले कैसे हो रहे है। बंद कमरों में डॉक्टरों को रिलीव किया जा रहा है।