- Hindi News
- चिन्नू पंचायत के निर्माण कार्य में अनियमितताएं
चिन्नू पंचायत के निर्माण कार्य में अनियमितताएं
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत चिन्नू के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर ग्राम पंचायत चिन्नू में ग्राम पंचायत कार्यों राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम के तहत किए गए कार्यों की जांच करने की मांग की।
ग्रामीण कायमदीन ने बताया ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्रामसेवक पोस्टमैन द्वारा मिलकर फर्जीवाडा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरपंच, ग्रामसेवक तथा पोस्टमैन की मिली भगत से गरीब मजदूरों के फर्जी हस्ताक्षर करके भुगतान उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा किए गए कार्यों में कई फर्जीवाड़े करके करोड़ रुपए को गबन किया गया।
उन्होंने बताया कि गरीब मजदूरों के हक छीने जा रहे है। उन्होंने बताया कि सीआईडी खाला में पट्टी कवरिंग कार्य चक सीएनएम के 3 से 7 कच्ची शाख का कार्य कागजातों में दर्शाया गया तथा मौके पर किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि नरेगा में जॉब कार्डों में फर्जी तरीके से बेटे की बहू, ससुर , बेटी के पिता की प|ी आदि के साथ प|ी बनाकर एक जॉब कार्ड के चार पांच उल्टे सीधे नाम बनाकर फर्जी जॉब कार्ड बनाकर कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि कई लोगों के जॉब कार्ड 2009 से आज तक उनके पर खाली पड़े है लेकिन ग्रामसेवक सरपंच मेट सहायता ग्राम द्वारा उनके फर्जी तरीके से उनके जॉब कार्ड चलाकर भुगतान उठा लिया गया। ज्ञापन देने वालों में कालूराम, ईलाऊखां, सोनाराम, पाचाराम, हकीमखां, अलीखां, इलमदीनखां, इकबालखां सहित कई लोगों के हस्ताक्षर थे।
रिपोर्ट एक सप्ताह में पेश करनी होगी
जिला कलेक्टर एन.एल मीणा ने पंचायत समिति सांकड़ा के विकास अधिकारी को लिखित में चिठ्ठी भेजकर ग्राम पंचायत चिन्नू में हो रहे अनियमितताओं की जांच करने के आदेश दिए। कलेक्टर ने विकास अधिकारी को सात दिवस में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम का गठन करने तथा पत्र में लिखित बिन्दुवार की सूचनाओं की जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बीडीओ को जांच करने तथा टीम का गठन करने के दिए आदेश
कार्रवाई