पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी की चपेट में आने से बिजली की तारें गाड़ी धाराशायी

गाड़ी की चपेट में आने से बिजली की तारें गाड़ी धाराशायी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के जोधपुर सड़क मार्ग पर स्थित 132 केवी जीएसएस के पास गाड़ी की चपेट में आने से बिजली की तारें तथा बिजली का पोल धाराशायी हो गया।

डिस्कॉम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जोधपुर सड़क मार्ग पर 132 केवी जीएसएस के पास जोधपुर से पोकरण की ओर रही गाड़ी बिजली की तारों में अड़ गई। जिसके कारण बिजली की तारों सहित बिजली के पोल भी धाराशायी हो गए। बिजली कटौती के दौरान हुई इस घटना में किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई। इस संबंध में तुरंत प्रभाव से डिस्कॉम के अधिकारियों को सूचित किया गया। जिस पर डिस्कॉम की टीम मौके पर पहुंची तथा तारों से गाड़ी को अलग करवाया। वहीं शाम तक डिस्कॉम के अधिकारी कर्मचारी तारों को सही करने में जुटे रहे।

पोकरण. ट्रककी चपेट में आने से बिजली की तारें हुई धराशाही और नेशनल हाइवे के किनारे सड़क पर बिखरी बिजली की तारें।