धाम में छप्पन भोग 3 को
बाड़मेर. जैसलमेरजिले की पोकरण तहसील के अखेसर धाम (माड़वा) में आसोज सुदी दशमी तीन अक्टूबर को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
अमरदान झणकली ने बताया कि कुलदेवी आई श्री देवल मां की कृपा से भूपालदान देथा परिवार की तरफ से माड़वा में यह आयोजन होगा। इससे पूर्व 2 अक्टूबर को रात्रि जागरण, 3 अक्टूबर को सुबह हवन, विश्रामगृह का लोकार्पण छप्पन भोग चढ़ावा एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।