पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छंगाणियों की बगेची में शुरू हुआ शिविर

छंगाणियों की बगेची में शुरू हुआ शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह कार्ड निर्माण को लेकर आमजन में दिखाई दिया उत्साह

भास्कर न्यूज. पोकरण

राज्य सरकार द्वारा शुरू की भामाशाह योजना के तहत शनिवार को शहर के वार्ड सं या चार छंगाणियों की बगेची में शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान सैकड़ों की सं या में लोगों ने उपस्थित होकर भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य कार्य शिविर में कार्य करवाकर लाभ उठाया।

शिविर प्रभारी सुनील कुमार बोड़ा ने बताया कि शनिवार को आयोजित शिविर में 24 भामाशाह कार्ड, 52 आधार कार्ड, 11 राशन कार्ड त्रुटि सुधार, 15 पेंशन सत्यापन, 2 विशेष योग्यता वाले लोगों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही शिविर स्थल पर सैकड़ों की सं या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि भामाशाह शिविर का आमजन को भामाशाह योजना के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने भामाशाह कार्ड से पूर्व आधार कार्ड का निर्माण के लिए भी आमजन को प्रेरित किया।