मोम एट मंगल कार्यक्रम
पोकरण. आदर्शराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामदेवरा में मंगल यान की सफलता पर कलाम विज्ञान क्लब की तरफ से एक कार्यक्रम मोम एट मंगल का आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को मंगल यान की सफलता पर भारत की कामयाबी का महत्व बताया। अंतरिक्ष में भारत के दबदबे पर सभी ने खुशी जाहिर की। संस्था प्रधान उगम सिंह तंवर ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण द्वारा सोचने आंखें मूंदकर किए जाने वाले अंध विश्वास को छोडऩे पर बल दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ के सदस्यों में वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान क्लब प्रभारी भवानीसिंह राठौड़, मेघश्याम व्या याता, प्रयागसिंह तंवर, सुनीलकुमार नांगल, नारायणसिंह तंवर, श्रीमती सुनीता कच्छवाहा, श्रीमती मोहिनी विश्नोई, श्रीमती हेमलता सोनी, श्रीमती सुशीला दैया, श्रीमती सीमा सिडाना, सुश्री उषा कुमारी, श्रीमती सरोज, गणेशकुमार जोशी, कालू सिंह तंवर, जमालदीन मेहर, राजकुमार आदि से सहयोग दिया। इस कार्यक्रम का संचालन मूल गिरी स्वामी ने किया।